राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में उषा मानिकपुरी ने जीता रजत पदक

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

सरगांव- मुंगेली जिले के खिलाडियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करके दिखाया है । रायपुर में 16 से 20 जुलाई तक आयोजित सीनियर नेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुये महिला वर्ग की खिलाडी ने रजत पदक पर कब्ज़ा किया यह प्रतियोगिता वाकोइंडिया और किकबॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में आयोजित की गई थी।

जिसमे देशभर के लगभग 1200 खिलाडी शामिल हुए इस प्रतियोगिता में 8 स्वर्ण 13 रजत और 37 कांस्य पदक के साथ छत्तीसगढ़ 6वे स्थान पर रही इस प्रतियोगिता में जिले के 4 खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया जिसमें पुरुष वर्ग में 74 कि.ग्रा. भार वर्ग केवन इवेंट में आशुतोष उपाध्याय ने मध्यप्रदेश के खिलाड़ी से रिंग में अपने तीन राउंड खेले, आकाश दिवाकर ने 84 कि.ग्रा. भार वर्ग में दो इवेंट पाईंट फाईंट पश्चिमबंगाल, व किकलाइट इवेंट महाराष्ट्र के खिलाड़ी के साथ खेला, महेश राजपूत -57 कि.ग्रा. भार वर्ग के दो इवेंट लाईट कॉन्टेक्ट तेलंगाना के खिलाड़ी को पराजित किया।

ओडिशा के खिलाड़ी से क्वाटर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा वही किक लाईट में राजस्थान के खिलाड़ी से मैच खेला , महिला वर्ग में उषा मानिकपुरी ने +70 कि.ग्रा. भार वर्ग केवन इवेंट में अपना सेमीफाइनल राउंड पार करते हुए फाइनल में केरल की महिला खिलाड़ी से रिंग अपने तीन राउंड खेले इस फाइनल मुकाबले में केरल तेजस्वी ने जीत हासिल की ऊषा मानिकपुरी को रजत पदक से संतोष करना पड़ा । ऊषा मानिकपुरी का राष्ट्रीय स्पर्धा में यह दूसरा पदक है । इससे पूर्व 2023 चेन्नई नेशनल में स्वर्ण पदक केवन इवेंट में ही जीता था , राज्य खेल शिखर से सम्मानित होने वाली जिले की पहली महिला खिलाड़ी किकबॉक्सर बनी थीं।

उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन पर कोच वेंकटेश्वरदास ने कहा कि जिले के महिला व पुरुष खिलाड़ी जिले के लिए लगातार पदक हर साल ला रहे है मुंगेली जिले के प.श्यामा प्रसाद मुखर्जी इंडोरस्टेडियम लोरमी और पथरिया के सरगांव किकबॉक्सिंग स्कूल में खेल का प्रशिक्षण निःशुल्क दिया जाता है आगामी केडेट, चिल्ड्रन,व जुनियर,ओल्डर खिलाड़ी राज्यस्तरीय प्रतियोगिता खेलकर चयनित हुए है वे नेशनल में जिले के लिए और पदक लायेंगे पूरे जिले के किकबॉक्सरो में हर्ष व्यापत है।

किकबॉक्सर तिलककांत, राजकमल, कमलकांत, हेमंतदाश ,सागर जायसवाल, नरेंद्र साहू ,अनिकेत मसीह,विशाल चंद्राकर, आदित्य साहू ,गिरधर सोनवानी ,चैतराम साहू ,योगेश साहू , दुजाराम, आशीष काठले, नकुल ,आदर्श डाहीरे,सौम्य पाटले, हीरालाल, देवराजवंदे , पुन्नीलाल, कुणाल, मिथिलेश्वर बर्मन , शैलेन्द्र , जितेंद्र मानिकपुरी,धर्मेंद्र साहू,पीयूष यादव, हर्ष साहू, राजीव त्रिपाठी,मयंक साहू,रूद्र यादव, छत्तीसगढ़ किकबॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष तारकेश मिश्रा , महासचिव आकाश गुरुदीवान,जिला खेल युवा कल्याण अधिकारी संजय पाल, जिला कलेक्टर कुंदनकुमार राणा ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं बधाई दी है

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *