जगदलपुर: बस्तर की समृद्ध जनजातीय कला, संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित तीन दिवसीय बस्तर पंडुम का भव्य समापन समारोह आज आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।
‘प्रकृति और परंपरा का उत्सव’ के ध्येय वाक्य के साथ आयोजित बस्तर पंडुम, बस्तर अंचल की माटी की खुशबू और यहां की अनूठी जनजातीय संस्कृति को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का सशक्त मंच बना है। तीन दिनों तक चले इस आयोजन में विभिन्न जनजातीय नृत्य, लोकगीत, वेशभूषा, हस्तशिल्प और पारंपरिक कलाओं का जीवंत प्रदर्शन किया गया।
समापन समारोह का आयोजन लालबाग मैदान, जगदलपुर में किया गया है, जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कलाकारों और आम नागरिकों के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
बस्तर पंडुम न सिर्फ सांस्कृतिक उत्सव है, बल्कि यह बस्तर की पहचान, परंपरा और जनजातीय गौरव को वैश्विक मंच तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8234474
Total views : 8281464