बस्तर ओलंपिक 2025 का समापन: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने किया कार्यक्रम में शामिल
3500 युवा खिलाड़ी और नक्सल प्रभावित परिवारों ने बढ़ाया बस्तर ओलंपिक का उत्साह
जगदलपुर।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बस्तर ओलंपिक 2025 के समापन समारोह में शामिल हुए। इससे पहले उन्होंने रायपुर में बीजेपी नेताओं के साथ बैठक कर SIR और नक्सल ऑपरेशन की समीक्षा की।
🔹 अमित शाह का छत्तीसगढ़ दौरा
-
यह गृहमंत्री शाह का एक महीने में तीसरा छत्तीसगढ़ दौरा है।
-
इससे पहले वे राज्योत्सव और डीजीपी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे।
-
प्रत्येक दौरे पर शाह सुरक्षा एजेंसियों और नक्सल ऑपरेशनों की समीक्षा कर सीधा फीडबैक ले रहे हैं।
🔹 बस्तर ओलंपिक में प्रतिभाग
-
बस्तर ओलंपिक में फुटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, एथलेटिक्स सहित कई खेलों में करीब 3500 युवा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
-
खिलाड़ी दंतेवाड़ा, बीजापुर, बस्तर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर और कोंडागांव के सातों जिलों से आए।
-
इस वर्ष 761 सरेंडर्ड नक्सली और नक्सल हिंसा पीड़ित परिवारों के सदस्य भी खेलों में शामिल हुए। उनकी टीम का नाम रखा गया ‘नुआ बाट’। (पिछले वर्ष यह संख्या लगभग 300 थी)
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162439
Total views : 8186825