केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प्रेस वार्ता LIVE

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


रायपुर।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं. इस अल्प प्रवास के दौरान कृषि मंत्री मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और अन्य मंत्री व अधिकारियों के साथ बैठक करने के साथ अंबिकापुर में होने वाले कार्यक्रम में शरीक होंगे. इन सबके पहले कृषि मंत्री चौहान मुख्यमंत्री साय के साथ मीडिया से रू-ब-रू हो रहे हैं.

शिवराज सिंह चौहान आज मंत्रालय में कृषि और ग्रामीण विकास विभाग की बैठक लेंगे. इस बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री विजय शर्मा और रामविचार नेताम भी शामिल होंगे. बैठक के बाद शिवराज सिंह चौहान अंबिकापुर जाएंगे, जहां वे प्रधानमंत्री आवास-ग्रामीण कार्यक्रम में भाग लेंगे. इस दौरान वे हितग्राहियों को आवास की चाबियां सौंपेंगे और 51 हजार नवनिर्मित आवासों के लिए गृह प्रवेश कराएंगे. कार्यक्रम में वे स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों को सम्मानित भी करेंगे.

देखिए प्रेस कांफ्रेस –

 

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment