गरियाबंद में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, भालुडिग्गी जंगल से नक्सली सामग्री बरामद..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गरियाबंद। जिले में सुरक्षाबलों को एक और बड़ी सफलता मिली है। सीआरपीएफ की 65वीं बटालियन ने भालुडिग्गी जंगल में सर्चिंग अभियान चलाकर नक्सलियों द्वारा छुपाकर रखी गई सामग्री बरामद की है।

अभियान के दौरान सिलाई मशीन, पिट्ठू बैग, जूते, तिरपाल और राशन समेत कई जरूरी सामान मिले। बरामद सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

सुरक्षा बलों का मानना है कि इस कार्रवाई से नक्सलियों की आपूर्ति श्रृंखला को बड़ा झटका लगा है। जिला पुलिस और सीआरपीएफ अधिकारियों ने कहा कि शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए सर्च व कॉम्बिंग ऑपरेशन लगातार जारी रहेंगे।

गौरतलब है कि दो पखवाड़े पहले ही जिले में कई नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर हथियारों के साथ सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर किया था। लगातार चल रही कार्रवाइयों से नक्सली अब छत्तीसगढ़ और ओडिशा की सीमा से उखड़ने लगे हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *