राजस्व महा अभियान के अंतर्गत  कलेक्टर पहुंची ग्राम मोरटाकेवडी..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

राज्य शासन द्वारा राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण और राजस्व अभिलेख त्रुटियों को ठीक करने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में राजस्व महाअभियान चलाया जा रहा है जो 16 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक राजस्व महा-अभियान चलेगा इस संबंध में आज कलेक्टर सुश्री ऋजु बाफना पोलायकला तहसील के ग्राम मोरटाकेवडी खड़ी पहुचीं जहाँ उन्होने राजस्व संबंधित जानकारी ग्रामीणों को दी

कलेक्टर ने पोलायकला  तहसीलदार सोनम शर्मा को निर्देश दिये कि वे पटवारियों द्वारा संकलित आवेदनों का समय सीमा में निराकरण करें और पटवारी ग्राम पंचायत में उपस्थित होकर राजस्व से संबंधीत समस्याओं का निराकरण करें।

कलेक्टर ने शुजालपुर अनुविभागीय अधिकारी को निर्देश दिये कि वे  ग्राम पंचायत मोरटाकेवडी मे चरनोई भूमि स्वामित्व प्रमाण पत्र राजस्व से संबंधित मामलो का निराकरण करे। साथ ही उन्होंने पटवारी को निर्देश दिए की 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सभी ग्रामीणों को स्वामित्व प्रमाण पत्र का वितरण किया जा सके इसकी अभी से तैयारी करे।

उल्लेखनिया है की  राजस्व महा अभियान के दौरान राजस्व न्यायालयों (RCMS) में समय-सीमा पार लम्बित प्रकरणों (नामांतरण, बँटवारा,  अभिलेख दुरूस्ती) का निराकरण, नए राजस्व प्रकरणों को आरसीएमएस पर दर्ज कराना, नक़्शे पर तरमीम, पीएम किसान का सैचुरेशन, समग्र का आधार से ई-केवायसी और खसरे की समग्र/आधार से लिंकिंग एवं फार्मर रजिस्ट्री का क्रियान्वयन किया जाना है।

इस अवसर पर शुजालपुर एस डी एम अर्चना कुमारी तहसीलदार सोनम शर्मा आई ए एस शिवम यादव जनपद पचायत शुजालपुर सी ई ओ रूपाली पोरस पचायत समनवयक, नरेंद्र बैरागी खडी सरपचं प्रतिनिधि अरुण मालवीय ग्राम पंचायत मोरटाकेवडी सरपंच रंगलाल दांगी पचायत सचिव  चदरसिह परमार रोजगार सहायक जानकीवल्लभ सहित ग्रामीण और सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment