अभियान “पहल” के तहत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों मे विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों को अपराध से दूर रहने का दिया गया संदेश
निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111
मुंगेली- “पहल” अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यशाला एवं विभिन्न मनोरंजन कार्यक्रमो के माध्यम से बच्चों को समाज मे बढ़ती कुरीतियों एवं अपराध से बचाने के उद्देश्य से जिला मुंगेली के अंतिम क्षेत्र अचानकमार टाईगर रिजर्व पहुंची।
पहल जागरूकता कार्यक्रम द्वारा स्कूल के बच्चों को अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिये अनुशासित टाईम टेबल बनाकर पूर्ण शिक्षा के लिये कड़ी मेहनत, लगन एवं ईमानदारी से पढ़ाई करने को प्रेरित किया गया।

बच्चों को अपने प्रतिभाओं को रुचि पूर्वक निखारने की पूरी कोशिश करने हेतु उत्साहित किया गया।
चौकी प्रभारी खुड़िया सहायक उपनिरीक्षक माधव टांडिया लके नेतृत्व में पुलिस अधिकारी कर्मचारी शत्रुघन खूँटे, बबीता श्रीवास एवं पुलिस बाल मित्र रोशना डेविड (उड़ान जी एस सो महासमुंद) टीम के द्वारा अचानकमार टाईगर रिजर्व क्षेत्र के सुदूर अंचल ग्रामीण क्षेत्र अचानकमार,छपरवा,लमनी,विंदावल चौकी खुड़िया जिला मुंगेली के विद्यालय में ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में पहल टीम के द्वारा साइबर क्राइम, ऑन लाइन धोखाधड़ी ,महिलाओ एवं बच्चों संबंधित अपराध, यातायात नियम एवं कानूनो की महत्पूर्ण जानकारियां दी गई एवं अपराध से बचने के उपाय भी बतायें गए।
विभिन्न महत्पूर्ण विषयों जैसे साइबर अपराध, यातायात के नियम व उसके पालन, नशामुक्ति एवं बच्चों व महिलाओं से संबंधित अपराधों के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। साइबर अपराध से सावधानी व सतर्कता की जानकारी दी गयी।

यातायात नियम का पालन करने, एवं नशा से दूरी बनाये रखने के लिये प्रेरित किया गया महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों से बचने के जानकारी साझा किया गया। विशेष रूप से पॉस्को एक्ट की जानकारी दी गई।कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को अनुशासन लक्ष्य, पूर्ण शिक्षा, सुविचार एवं अच्छे संस्कार के साथ जीवन व्यतित करने के लिए जागरूक किया गया एवं आत्म सुरक्षा की टेक्निक बताया गया। जिसमे विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का पूर्ण विकास कर सके।

इस कार्यक्रम में चौकी प्रभारी खुड़िया सहायक उपनिरीक्षक माधव टांडिया, आरक्षक परमेश्वर वर्मा एवं ग्राम अचानकमार सरपंच मीना अनंत उप सरपंच दीप प्रकाश शाकत,छपरवा सरपंच रोहित अनंत ,लमनी सरपंच खुशबू देवी अग्रवाल, सरपंच प्रतिनिधि अमित अग्रवाल एवं ग्राम सचिव मालिक राम अनंत ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया । चौकी प्रभारी खुड़िया द्वारा ग्राम सरपंच को अपने गांव में शमी पेड़ लगाने वितरण किया गया इस कार्यशाला में ग्रामवासी एवं स्कुल के सभी विद्यार्थियों ने लाभ लिया।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8213572
Total views : 8254753