मस्तुरी शूटआउट केस में दो और आरोपी गिरफ्तार, अब तक 9 गिरफ्तारी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर : मस्तुरी क्षेत्र में हुए सनसनीखेज शूटआउट मामले में बिलासपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने षडयंत्र में शामिल दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस तरह अब तक कुल 9 आरोपी गिरफ्त में आ चुके हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने 24 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपियों को दबोच लिया था। घटना की वजह आपसी रंजिश और क्षेत्रीय वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है।

1. देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन (24 वर्ष), निवासी ग्राम मोहतरा, थाना मस्तुरी।

2. अकबर खान (53 वर्ष), निवासी शिव विहार, मोपका चौक, थाना सरकण्डा।

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी

विश्वजीत अनंत, अरमान उर्फ बलमजीत अनंत, चाहत उर्फ विक्रमजीत, मोहम्मद मुस्तकीम उर्फ नफीस, मोहम्मद मतीन उर्फ मोंटू, ब्रायनजीत उर्फ आरजू और एक विधि से संघर्षरत किशोर।

अब तक की जब्ती

देशी पिस्टल – 03 नग

देशी कट्टा – 02 नग

मैगजीन – 06 नग

जिंदा कारतूस – 05 नग

खाली खोखा (फायरिंग के) – 13 नग

मोबाइल फोन – 05 नग

प्रार्थी नितेश सिंह और मुख्य आरोपी विश्वजीत अनंत के परिवार के बीच मस्तुरी क्षेत्र में जमीन खरीद-बिक्री और राजनीतिक वर्चस्व को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों ने पूर्व में एक-दूसरे के खिलाफ अलग-अलग थानों में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी।

इसी रंजिश के चलते आरोपी विश्वजीत अनंत ने अपने भाइयों और साथियों के साथ मिलकर नितेश सिंह की हत्या की साजिश रची। उसे यह जानकारी थी कि नितेश रोज शाम को जनपद पंचायत कार्यालय के सामने अपने साथियों के साथ बैठता है। इसी दौरान 28 अक्टूबर 2025 को हमलावरों ने दो मोटरसाइकिलों से पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस गोलीबारी में राजू सिंह और चंद्रभान सिंह घायल हुए, जिन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देशन में गठित टीमों ने सीसीटीवी फुटेज के 100 से अधिक कैमरों की जांच की और कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए आरोपियों की पहचान की।
पहले ही दिन 7 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब देवेश सुमन उर्फ निक्कु सुमन और अकबर खान को भी गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

विवेचना के दौरान आरोपी अरमान उर्फ बलमजीत और चाहत उर्फ विक्रमजीत की निशानदेही पर 1 देशी पिस्टल, 1 देशी कट्टा और 1 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पहले से भी गंभीर अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने अब इस प्रकरण में धारा 111 बी.एन.एस. (संगठित अपराध) जोड़कर जांच शुरू कर दी है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और बिलासपुर पुलिस ने सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *