रीवा: मध्य प्रदेश के रीवा जिले के समान थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक नाबालिग किशोरी का कथित रूप से अपहरण कर दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
19 फरवरी से लापता थी किशोरी
जानकारी के अनुसार, किशोरी 19 फरवरी को अपने घर से लापता हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर समान थाने में गुमशुदगी दर्ज की गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए अगले ही दिन किशोरी को दस्तयाब कर लिया। उसकी हालत नाजुक होने के कारण उसे Gandhi Memorial Hospital में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
नशीला पदार्थ पिलाकर वारदात का आरोप
पीड़िता के बयान के मुताबिक, वह अपने परिचित युवक से मिलने गई थी, लेकिन वहां से लौटते समय रास्ते में एक ऑटो चालक कान्हा पाण्डेय मिला। आरोप है कि उसने अपने साथी शुभम यादव को बुलाया, जो बोलेरो वाहन लेकर पहुंचा। दोनों युवकों ने किशोरी को जबरन वाहन में बैठाकर ले गए और कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
बताया गया है कि अगले दिन आरोपी उसे रीवा वापस लाए और एक कमरे में बंधक बनाकर रखा, जहां फिर से दुष्कर्म की घटना हुई।
POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज
समान थाना पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि मामले के हर पहलू की गहन जांच की जा रही है और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8199903
Total views : 8237766