कोरबा में तेज आंधी-बारिश से बड़ा हादसा, दीवार गिरने से दो मजदूरों की मौत, 6 घायल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में मौसम के बदले मिजाज ने एक बड़ा हादसा करा दिया। कटघोरा के ग्राम लखनपुर बरभाटा स्थित न्यू वैष्णवी राइस मिल में तेज आंधी और बारिश के कारण दीवार गिर गई, जिससे दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

तेज बारिश और आंधी के कारण राइस मिल की एक दीवार अचानक भरभरा कर गिर गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची और डायल 112 की मदद से घायलों को कटघोरा अस्पताल भेजा गया। वहीं, मलबे में और मजदूरों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है, जिसे देखते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *