रायपुर: तेलीबांधा ओवरब्रिज के नीचे तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर लंबा ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।
Author: Deepak Mittal









