रायपुर: राजधानी रायपुर के न्यू राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई।
यह घटना अपना गार्ड तालाब की है, जहां नहाने के दौरान 8 और 10 साल के दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए।
मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने पुलिस को तुरंत सूचना दी। पुलिस ने दोनों बच्चों के शव तालाब से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
घटनास्थल पर बच्चों की यूनिफॉर्म और जूते तालाब के बाहर मिले। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर इकट्ठे हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Author: Deepak Mittal








