गोबरा नवापारा में सट्टा संचालित करते दो सटोरिए गिरफ्तार, नकदी और सट्टा पर्ची जब्त

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर। जुआ और सट्टा के खिलाफ रायपुर पुलिस द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत थाना गोबरा नवापारा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। ग्राम कुर्रा स्थित महर्षि ढाबा के पास सट्टा संचालित करने की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो सटोरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर एवं नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दीपेश जायसवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:
किशन गिलहरे पिता परमानंद गिलहरे, उम्र 23 वर्ष, निवासी सदर रोड नवापारा, जिला रायपुर।
अजय कुमार साहू पिता स्व. रामप्रसाद साहू, उम्र 48 वर्ष, निवासी चौनैनी, थाना करसना, जिला प्रयागराज (उत्तर प्रदेश), हाल पता – महर्षि ढाबा कुर्रा, गोबरा नवापारा।
रेड के दौरान दोनों आरोपी सट्टा पट्टी के माध्यम से सट्टा खेलते पकड़े गए। उनके पास से ₹7,230 नगद और सट्टा पर्चियां जब्त की गईं। आरोपियों के विरुद्ध थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 259/25, धारा 6 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।इस कार्रवाई में सहायक उपनिरीक्षक शाबिर अली, आरक्षक कशान रजा, हुलास साहू, जागेश्वर रात्रे और दिनेश सिन्हा की विशेष भूमिका रही।
Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *