कबीरधाम में ट्रक के सीक्रेट चैंबर से निकला ‘हरियाणा से मौत का माल’ — 2 क्विंटल गांजा समेत दो गिरफ्तार!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 कबीरधाम।
छत्तीसगढ़ पुलिस ने एक बड़ी तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए करोड़ों रुपये के गांजे की खेप जब्त की है। कार्रवाई चिल्फी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की।

???? कैसे पकड़ा गया मामला?
पुलिस ने आईशर ट्रक क्रमांक PB 02 EJ 3009 को रोककर तलाशी ली। ट्रक के अंदर बने गोपनीय चैंबर (सीक्रेट कम्पार्टमेंट) से 2 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराज्यीय बाजार में कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है।

????‍♂️ गिरफ्तार आरोपी:

  1. ईश्वर सिंह पिता हजारीलाल सिंह (उम्र 48)
    निवासी – ग्राम जाखोदा, तहसील बहादुरगढ़, जिला झज्जर (हरियाणा)

  2. रामु सिंह परमार पिता रामकुमार परमार (उम्र 32)
    निवासी – ग्राम दौपुरा, तहसील बसेरी, जिला धौलपुर (राजस्थान)

पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी बड़ी मात्रा में गांजा छत्तीसगढ़ से उत्तर भारत ले जा रहे थे। ट्रक में छुपाकर ले जाए जाने वाला यह माल गोपनीय नेटवर्क और पूर्व-निर्धारित डिलीवरी पॉइंट्स से जुड़ा हो सकता है।

???? अभी क्या चल रहा है?
पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। यह भी जांचा जा रहा है कि गांजे की सप्लाई कहां से शुरू हुई और किन-किन राज्यों में फैला था तस्करी का नेटवर्क।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *