
(शैलेश शर्मा) : घरघोड़ा: घरघोड़ा पुलिस ने दो फरार चैन स्नैचिंग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपी, राहुल गिरी और राजकुमार गिरी, काफी समय से फरार चल रहे थे। पुलिस ने उनके पास से 05 सोने के पदक और अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
10 जुलाई 2024 को वीना राठिया और दीपिका राठिया ने घरघोड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम कोगनारा और बनई के रथ मेले में कुछ लोगों ने भीड़ का फायदा उठाकर उनकी सोने की चेन छीन ली थी। इस मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी।
जांच के दौरान चार महिलाओं – आरती गिरी, राधा बाई, हेमाबाई गिरी और तिरथनी बाई को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने खुलासा किया कि इस अपराध की योजना राहुल गिरी और रविंद्र गिरी ने बनाई थी। 08 जुलाई को इन आरोपियों ने मिलकर घरघोड़ा के रथ मेले में तीन महिलाओं से और 09 जुलाई को कोगनारा में दो महिलाओं से सोने की माला लूटी थी। घटना के बाद महिलाएं पकड़ी गईं, जबकि दोनों पुरुष फरार हो गए थे।
कल पुलिस को सूचना मिली कि फरार आरोपी अपने घर लौट आए हैं। तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने ग्राम सोनबरसा और कोनकोना में छापेमारी कर राहुल गिरी और राजकुमार गिरी को गिरफ्तार किया। उनसे 21,000 रुपये मूल्य के 05 सोने के पदक और एक नीला-काला यामाहा मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमित तिवारी और उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। दोनों आरोपियों को आज न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8202452
Total views : 8240915