तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए टीवीके प्रमुख विजय ने घोषणापत्र जारी कर दिया है। उन्होंने इसमें महिलाओं का खास ख्याल रखा है। उन्होंने 60 साल से कम उम्र की महिलाओं को आर्थिक मदद देने का वादा किया है। साथ ही, फ्री सिलेंडर और शादी के लिए 8 ग्राम सोना देने का प्रॉमिस भी कर दिया है। जानें विजय ने अपनी पार्टी के घोषणापत्र में क्या-क्या कहा है।
TVK के घोषणापत्र के खास वादे
60 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं के लिए 2,500 रुपये प्रति माह मिलेंगे।
हर परिवार को खाना पकाने के लिए हर साल मुफ्त में 6 गैस सिलेंडर दिए जाएंगे।
गरीब पृष्ठभूमि की महिलाओं को आर्थिक मदद के लिए उनकी शादी में 8 ग्राम सोना और क्वालिटी सिल्क साड़ी दी जाएगी।
ग्रेजुएशन कर चुके युवाओं के लिए 4,000 रुपये प्रति माह और डिप्लोमा धारकों के लिए 2,000 रुपये प्रति माह का भत्ता दिया जाएगा। साथ ही, सभी निजी उद्योगों में तमिलों के लिए 75 प्रतिशत स्थानीय नौकरियों का आरक्षण होगा।
सभी सरकारी परीक्षाएं समय पर करवाई जाएंगी। युवाओं को ब्याज फ्री स्टार्टअप लोग मिलेगा। सभी सरकारी क्षेत्रों में इंटर्नशिप और कौशल प्रशिक्षण का इंतजाम किया जाएगा।
Author: Deepak Mittal









Total Users : 8239543
Total views : 8287778