TV एक्टर अमन जायसवाल की रोड एक्सीडेंट में मौत, सीरियल धरतीपुत्र नंदिनी में निभाया था लीड रोल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

टीवी एक्टर अमन जायसवाल (Aman Jaiswal) की सड़क दुर्घटना में दुखद मौत हो गई है। उन्होंने टीवी शो धरतीपुत्र नंदिनी में लीड रोल निभाया था। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, धरतीपुत्र नंदिनी के लेखक धीरज मिश्रा ने अमन की मौत की खबर की पुष्टि की है।

उनका कहना है कि अमन ऑडिशन के लिए जा रहे थे। तभी जोगेश्वरी हाइवे पर उनकी बाइक को एक ट्रक ने टक्कर मार दी।

अमन 23 वर्ष के थे। दुर्घटना के बाद एक्टर को कामा अस्पताल ले जाया गया, जहां दुर्घटना के आधे घंटे बाद उनकी मृत्यु हो गई। अमन जायसवाल का ताल्लुक उत्तर प्रदेश के बलिया से था। उनकी इस तरह अचानक हुई मृत्यु ने उनके दोस्तों, परिवार और फैन्स को बहुत दुखी किया है। इस घटना से पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री सदमे में है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *