नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार, खिला कमल…..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

अध्यक्ष के लिए परमानंद हुए परमानेंट

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली/8959931111

सरगांव- नगरीय निकाय चुनाव के आम निर्वाचन 2025 के लिए हुई मतगणना के बाद नगर में भाजपा ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में कामयाबी हासिल की जंहा अध्यक्ष के लिए परमानन्द साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के नेहरू साहू को 448 वोटों के अंतर से हराकर सफलता अर्जित की।

ज्ञात हो कि नगर में हुए चुनाव पूर्व कार्यकमों में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू , बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने नगर में विकास की गति को उत्तरोत्तर करने 9 माह के निवर्तमान अध्यक्ष परमानंद साहू को परमानेंट करने की अपील जनता से की थी जिसपे अंततः जनता ने मुहर लगा ही दिया और नगर में परमानन्द के रूप में विकास की धारणा पे सहमति व्यक्त की। परमानन्द को 2923 व कांग्रेस के नेहरू साहू को 2475 मत पड़े ।

जीत के पस्चात आभार रैली में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा कि लोकसभा, विधानसभा के बाद नगर चुनाव में मिले आपके भाजपा को आशीर्वाद ने सही मायने में आज सरगांव ने जागरूक और शिक्षित होने का परिचय दिया है .

आपके विश्वास को विकास की रुपरेखा देना अब हमारी नैतिक जिम्मेदारी है उन्होंने सरगांव की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। वंही अध्यक्ष परमानन्द साहू ने अपनी जीत समस्त कार्यकताओं और देवतुल्य जनता को समर्पित करते हुए नगर विकास की कल्पना को साकार करने का वादा करते हुए आभार व्यक्त किया।

सुशील यादव बने अजेय योद्धा

वार्ड क्रमांक 14 से कांग्रेस के प्रत्याशी सुशील यादव ने लगातार 5 वीं बार पार्षद चुनाव जीतकर इतिहास रच दिया है। वार्ड क्रमांक 14 में कुल 428 मतदाताओं ने मतदान किया था। जिसमें सुशील को 231 वोट तो वही भाजपा प्रत्याशी उदित साहू को 181 वोट प्राप्त हुए। इस तरह सुशील यादव ने उदित साहू को 50 वोटों के अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बता दे की सरगांव नगर पंचायत में सुशील यादव एक मात्र पार्षद है जिन्होंने लगातार 5 वीं बार पार्षद का चुनाव जीता है।

रिकार्ड मतों से जीती सुषमा


वार्ड क्रमांक 9 से एक मात्र निवर्तमान भाजपा प्रत्याशी सुषमा पोषण यादव ने कांग्रेस की प्रत्याशी विनीता साहू को 277 वोटो के बड़े अंतर से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बता दें की वार्ड क्रमांक 9 में 382 मतदाताओं ने मतदान किया था। जिसमें 325 वोट सुषमा पोषण यादव को तो वही 48 वोट विनीता साहू को मिले है। सभी 15 वार्डों में ये सबसे बड़ी जीत का अंतर है उन्होंने पिछले चुनाव में 173 मतों से विजयश्री मिला था।

निर्दलीय विजेता बनाएगा बहुमत का समीकरण

नगर के 15 वार्ड में हुए पार्षद पद के चुनाव में 7 भाजपा, 7 कांग्रेस एवं 1 निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत हासिल किया है। इस तरह दोनों ही पार्टी बहुमत के आंकड़े से बाहर हो गई है। ऐसे में निर्दलीय उम्मीदवार कृष्णा साहू को मनाना दोनों ही पार्टी के लिए बहुत बड़ी चुनौती होगी। ज्ञात हो कृष्णा साहू पूर्व में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता रहे है। उन्होंने वार्ड क्रमांक 4 से कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग की थी। परंतु पार्टी ने इस वार्ड से दुखहरण साहू को अपना अधिकृत प्रत्याशी नियुक्त किया था। पार्टी से टिकट नहीं मिलने से नाराज होकर कृष्णा साहू ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया पस्चात पार्टी ने उन्हें 6 वर्षो के लिए निष्कासित कर दिया । 92 वोट के बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी मोहम्मद सईद को हराकर जीत दर्ज करने वाले कृष्णा अब महाभारत के चुनाव1 रूपी युद्ध मे बडे सारथी बनेंगे।

महिला प्रत्याशियों को किया जनता ने वंदन

भाजपा के जीते हुए 6 प्रत्याशियों में से 5 महिला प्रत्याशी है। सरगांव के वार्ड क्रमांक 6,7,9,11 एवं 13 में भाजपा से महिला प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। कही न कही इन वार्डों में प्रदेश सरकार की महत्वकांछी योजना महतारी वंदन योजना से लाभांवित होकर महिलाओं ने भाजपा पार्टी के पार्षद उम्मीदवार को बढ़चढ़ कर मतदान किया है। जिसके चलते इन वार्डों में भाजपा की महिला प्रत्याशीयों ने जीत दर्ज की है।

पार्षद जिन्होंने की जीत हासिल

1.शैलेंद्र साहू (कांग्रेस) 3 वोट।
2.रामखिलावन साहू (कांग्रेस) 140 वोट।
3.राकेश साहू (कांग्रेस) 66 वोट।
4.कृष्णा साहू (निर्दलीय) 92 वोट।
5.महेश साहू (भाजपा) 23 वोट।
6.सविता कौशिक (भाजपा) 103 वोट।
7.राजकुमारी कौशिक (भाजपा) 76 वोट।
8.राधेश्याम मारखंडेय (कांग्रेस) 99 वोट।
9.सुषमा यादव (भाजपा) 277 वोट।
10.परविंदर सिंह खालसा (कांग्रेस) 44 वोट।
11.जमुना पाड़े (भाजपा) 44 वोट।
12.एजाज अहमद (कांग्रेस) 171 वोट।
13.सुनीता साहू (भाजपा) 21 वोट।
14.सुशील यादव (कांग्रेस) 50 वोट।
15.मनोज यादव (भाजपा) 100 वोट।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *