फिर रद्द हुई ट्रेनें , यात्रियों को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

गौतम बाल बोदरे : बिलासपुर:  अधोसंरचना विकास हेतु पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर रेल मंडल के सतना रेलवे स्टेशन में नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जायेगा । इस कार्य के लिए कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । यहा कार्य दिनांक 17 से 26 सितम्बर, 2024 तक (विभिन्न तिथियो में) किया जायेगा । इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी ।      

इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

*रद्द होने वाली गाडियां:-*
01. दिनांक 18, 20, 23 एवं 25 सितम्बर, 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11751 रीवा-चिरिमिरी  एक्सप्रेस रद्द रहेगी


02. दिनांक 19, 21, 24 एवं 26 सितम्बर, 2024 को चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11752 चिरिमिरी-रीवा  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।


03. दिनांक 19, 22, 24 एवं 26 सितम्बर, 2024 को रीवा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11753 रीवा-  इतवारी  एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।


04. दिनांक 18, 21, 23 एवं 25 सितम्बर, 2024 को इतवारी  से रवाना होने वाली गाडी संख्या 11754 इतवारी-  रीवा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।


05. दिनांक 17, 19, 20, 24, 26 एवं 27 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22174 जबलपुर-चांदा फोर्ड एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।


06. दिनांक 17, 19, 20, 24, 26 एवं 27 सितम्बर, 2024 को चांदा फोर्ड से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22173 चांदा फोर्ड-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।


07. दिनांक 19 सितम्बर, 2024 को संतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20827 संतरागाछी जंक्शन-जबलपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।


08. दिनांक 18 सितम्बर, 2024 को जबलपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20828 जबलपुर-संतरागाछी एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment