Aaj Ka Rashifal : आज का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत राशिफल

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Aaj Ka Rashifal :  गुरु वृषभ राशि में, मंगल मिथुन राशि में, सूर्य, बुध और केतु, चंद्रमा कन्या राशि में, शुक्र तुला राशि में,वक्री शनि कुंभ राशि में और राहु मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं। राशिफल देखते हैं-

मेष राशि- शत्रु शमन का योग है। शत्रु सामने पड़ने की हिमाकत नहीं करेंगे लेकिन डिस्टर्ब जरूर होंगे आप। स्वास्थ्य से, मानसिक स्थिति से, प्रेम से, संतान से, व्यापार आपका अच्छा चलेगा। हरी वस्तु का दान करें।

 

वृषभ राशि- मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। बच्चों को लेकर के मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य, मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा, प्रेम, संतान गड़बड़ रहेगा, व्यापार ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

 

मिथुन राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। कोई बड़ा ग्रह कलह हो सकता है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में परेशानी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, सीने में विकार संभव। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

 

कर्क राशि- नाक, कान, गला की परेशानी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से खराब समय कहा जाएगा। प्रेम, संतान भी मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

 

सिंह राशि- धन हानि के संकेत हैं। निवेश वर्जित रहेगा और जुबान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम संतान अच्छा है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनि देव को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- आपके अंदर तूफान रहेगा। बहुत घबराहट, बेचैनी, मानसिक दबाव, शारीरिक दबाव बना रहेगा। प्रेम, संतान लगभग ठीक रहेगा। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

 

तुला राशि- खर्च की अधिकता, अनजाना भय, सर दर्द, नेत्र पीड़ा, पार्टनरशिप की प्रॉब्लम, मानसिक बिल्कुल खराबी बनी रहेगी। प्रेम संतान लगभग ठीक रहेगा और व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

 

वृश्चिक राशि– आय के उतार-चढ़ाव को आप बहुत मैनेज नहीं कर पाएंगे। यात्रा बहुत अच्छी नहीं होगी। समाचार की प्रति जो होगी, वो असमंजस वाली होगी। अच्छा बुरा मिला करके होगा। कुल मिला करके मध्यम समय,स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार के लिए। लाल वस्तु पास रखें।

 

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। नए व्यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम संतान ठीक-ठाक। लाल वास्तु पास रखें।

 

मकर राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। धर्म-कर्म में ऊपर नीचे चलता रहेगा मन। एक विस्मयकारी या डरावनी सी बात रहेगी। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार ठीक दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें

 

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार किसी में भी कोई रिस्क मत लीजिएगा। हरी वस्तु पास रखें।

 

मीन राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी पे तलवार लटकती रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार खराब दिख रहा है। बचके पार करें। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *