नवा रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज 3 जुलाई को दिनभर मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर में विभिन्न विभागीय बैठकों और कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे। मुख्यमंत्री का दिन डिजिटल छत्तीसगढ़ की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित हो सकता है।
मुख्यमंत्री का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:
-
???? 11:30 AM – सीएम साय अपने सिविल लाइन स्थित निवास से मंत्रालय के लिए रवाना होंगे।
-
???? 11:55 AM – मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर में आगमन।
-
???? 12:00 PM – 2:00 PM – इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। यह बैठक राज्य के डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने की दिशा में बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
-
???? 2:00 PM – 3:00 PM – समय आरक्षित रहेगा।
-
???? 3:00 PM – 5:00 PM – मुख्यमंत्री कार्यालयीन कार्यों में व्यस्त रहेंगे।
-
???? 5:00 PM – मंत्रालय से रवाना होकर
-
???? 5:25 PM – अपने निवास रायपुर पहुंचेंगे।
-
???? शाम के बाद का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
राज्य की डिजिटल दिशा तय करेगी बैठक
सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की यह बैठक राज्य के डिजिटल गवर्नेंस, ई-सेवाओं की पहुंच और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर के सुदृढ़ीकरण पर केंद्रित रहेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री साय ने डिजिटल तकनीक को ‘न्यू जनरेशन गवर्नेंस का आधार’ बताया था।
Author: Deepak Mittal








Total Users : 8218917
Total views : 8261469