संगठन सृजन अभियान के तहत तिफरा ब्लॉक कांग्रेस की बैठक संपन्न

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो 8959931111

तिफरा-छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक कमेटियों का गठन किया जा रहा है। इस प्रक्रिया को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने ब्लॉक स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की है।

इसी क्रम में रविवार को तिफरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक कबीर सत्संग भवन, तिफरा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रभारी सुरेंद्र भार्गव ने की।

बैठक के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष पद के दावेदारों से आवेदन आमंत्रित किए गए और उपस्थित पदाधिकारियों से व्यक्तिगत सुझाव लिए गए। प्रदेश सचिव एवं ब्लॉक प्रभारी सुरेंद्र भार्गव ने कहा कि प्राप्त आवेदनों पर स्थानीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श कर मजबूत दावेदारों के नाम प्रदेश कांग्रेस कमेटी को भेजे जाएंगे। इसके आधार पर योग्यता अनुसार ब्लॉक अध्यक्ष की नियुक्ति की जाएगी।

वर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस एक लोकतांत्रिक पार्टी है, जहां हर कार्यकर्ता को दावेदारी करने का पूरा अधिकार है। पार्टी द्वारा जिसे भी ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया जाएगा, हम सभी मिलकर पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।

बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रभारी सुरेंद्र भार्गव, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनाथ साहू, अमित यादव, राजेश साहू, संत सर्वे, महेश ठाकुर, राकेश यादव, शिव यादव, रहस सूर्यवंशी, प्रताप वर्मा, संतराम यादव, बिहारी सिंह, सुनील पांडेय, सूरज मरकाम, रमाकांत साहू, रामू राव, रामकुमार मनहर, भागवत श्रीवास, सुरेंद्र यादव, संजीव पाल, दिनेश यादव, बंटी साहू, गोविंद मानिकपुरी, गौरव सिंह, अक्षय नवरंग, मिश्री लाल साहू, दीपक कौशिक, अशद खान, सचिन भवानी, अमर साहू, आनंद पाठक, दिलबाग सिंह, बंटी सोनी, विकास साहू, दौलत साहू, नरसिंह वैष्णव, हरिशंकर साहू, भुनेश्वर साहू, रमाकांत ठाकुर, सुनील यादव, राजेंद्र साहू, नवीन साहू, रूसू निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह बैठक संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी, जो पार्टी की लोकतांत्रिक प्रक्रिया को दर्शाती है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *