चाकू से हमला, तीन युवक गंभीर रूप से घायल  कुछ ही घंटों में दो आरोपी गिरफ्तार..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम जिले के ताल नगर में शुक्रवार रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। श्वान (कुत्ता) हटाने की बात को लेकर शुरू हुई कहासुनी में दो युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बीच-बचाव के लिए पहुंचे उसके भतीजे और पुत्र को भी आरोपितों ने चाकू मार दिया, जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नीलेश राठौर पुत्र दिलीप राठौर निवासी ताल बीते शुक्रवार देर रात अपनी दुकान के सामने कुत्ते को टहला रहा था। इसी दौरान ग्राम जमुनिया शंकर निवासी सद्दाम पुत्र मुंशी मंसूरी और सुरेश पुत्र रतनलाल मालवीय बाइक से पहुंचे और नीलेश से श्वान हटाने को कहा। नीलेश ने जवाब में तमीज से बात करने की बात कही, जिससे नाराज होकर दोनों आरोपित गाली-गलौच करने लगे। इस दौरान सुरेश ने नीलेश का गला पकड़कर थप्पड़ मारा।

घटना देख नीलेश का भतीजा सचिन राठौर मौके पर पहुंचा और समझाने का प्रयास किया, लेकिन सद्दाम ने नीलेश पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव के लिए आए सचिन को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। इसके बाद नीलेश का पुत्र शुभम भी मौके पर पहुंचा, जिसे भी चाकू मार दिया गया।

घटना के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को ताल के निजी अस्पताल पहुँचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें जावरा, फिर रतलाम और अंततः इंदौर रेफर किया गया।

ताल पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए धारा 109, 115(2), 118(1), 296, 351(2), एवं 3(5) के तहत प्रकरण दर्ज किया और तत्परता दिखाते हुए शनिवार को दोनों आरोपितों  सद्दाम और सुरेश  को गिरफ्तार कर लिया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *