दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के बजरंग चौक में बच्चा चोरी के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। यह महिलाएं संदिग्ध अवस्था में झाड़ियों में छिपी हुई पाई गई थीं। वार्डवासियों ने इन्हें पकड़कर बच्चा चोरी का आरोप लगाया और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
गिरफ्तार की गई महिलाएं राजनांदगांव की निवासी हैं, जिनके नाम भूरी बाई, साजन बाई और अंजू बाई हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर दुर्ग जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी सुनील तिर्की के अनुसार, वार्ड 11 के लोगों ने संदिग्ध महिलाओं को पकड़ रखा था।
जब पुलिस ने उनसे पूछताछ की, तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाईं। घटना के संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8226006
Total views : 8270680