गांधीनगर कार्यशाला के लिये जिले के तीन शिक्षकों का हुआ चयन…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

(शैलेश शर्मा ) : रायगढ़/ राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के अंतर्गत उच्च शिक्षण संस्थानों के साथ मिलकर गणित, विज्ञान एवं टेक्नालॉजी में शिक्षकों के क्रिएटिव लर्निंग विकसित करने हेतु हायर सेकेंडरी स्तर के अध्यापन करने वाले पूरे छत्तीसगढ़ के 50 शिक्षकों का चयन आई आई टी गाँधीनगर, गुजरात में 29 अगस्त से 31 अगस्त 2024 तक आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में शामिल होने के लिये किया गया है।

ज्ञात हो कि राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, रायपुर द्वारा राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत छत्तीसगढ़ के  हायर सेकंडरी स्कूल के विज्ञान एवं गणित के शिक्षकों से गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन आमंत्रित किया गया था। प्राप्त आवेदकों का टेस्ट आयोजित कर पूरे छत्तीसगढ़ में 50 शिक्षकों का चयन क्रिएटिव लर्निंग कार्यशाला आई आई टी, गांधीनगर, गुजरात के लिये किया गया है।

जिले से 3 शिक्षक चयनित

राज्य परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा रायपुर द्वारा लिये गये टेस्ट में रायगढ़ जिले से ज्योत्सना राजपूत, व्याख्याता, स्वामी आत्मानन्द उत्कृष्ट विद्यालय, छर्रा टाँगर घरघोड़ा, सुशील कुमार पटेल, व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औराईमुड़ा तमनार और अभिषेकधर दीवान, कंप्यूटर प्रशिक्षक, पीएमश्री नटवर अंग्रेजी माध्यम स्कूल रायगढ़ चयन सूची में शामिल हैं।

उपरोक्त चयनित तीनों शिक्षक आगामी तीन दिवसीय कार्यशाला में रायगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व कर आई आई टी गांधीनगर, गुजरात की कार्यशाला में छत्तीसगढ़ टीम के साथ शामिल होंगे।

उपरोक्त प्रतिभागियों के चयन होने एवं कार्यशाला में भाग लेने पर जिला शिक्षा अधिकारी तरसीला एक्का, डीएमसी नरेन्द्र कुमार चौधरी, एपीसी भुवनेश्वर पटेल, एडीपीओ आलोक स्वर्णकार ने प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं दी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *