नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है, जो नरेला इलाके में हुई एक क्रूर हत्या के बाद फरार थे। आरोपियों की गिरफ्तारी बिहार के बेगूसराय जिले से हुई।
पुलिस के अनुसार, जेजे कॉलोनी में कुछ युवकों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी विवाद के चलते आरोपी मनीष, राजेश और राजा ने 20 सितंबर 2025 को पूर्व योजना के तहत बादशाह नामक युवक पर हमला किया। हमला इतना बेरहम था कि बादशाह की मौके पर ही मौत हो गई।
जांच में पता चला कि मनीष का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। हत्या के बाद आरोपी लगातार अपनी लोकेशन बदलते रहे। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और खुफिया जानकारी के आधार पर बिहार भेजी गई टीम के जरिए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध कबूल किया। मनीष ने बताया कि उनका मकसद अकबर और उसके दोस्तों से बदला लेना था। कुछ महीने पहले अकबर और राजेश के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें राजेश घायल हुआ था। इसी को लेकर मनीष और उसके भाइयों ने योजना बनाकर हमला किया।
दिल्ली पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162428
Total views : 8186792