ट्रिपल सुसाइड से दहला झारखंड, रांची के एक घर के तीन लोगों ने लगा ली फांसी

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

झारखंड के रांची में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के लात्मा रोड चोरियां में एक परिवार के तीन लोगों ने फंदे से झूलकर सुसाइड कर लिया। पुलिस ने बताया कि सुसाइड करने वालों में एक महिला और उसके बेटा-बेटी शामिल हैं।

पति-पत्नी के बीच हुए झगड़े को इस सामूहिक सुसाइड की वजह माना जा रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल की टीम जांच कर रही है।

इस घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में परिवार के तीन लोगों के सुसाइड की जानकारी मिली थी। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि परिवार के तीन लोग फांसी के फंदे पर झूल चुके थे। तीनों के शवों को फंदे से नीचे उतारा गया और पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जांच कर रही पुलिस

घटना को लेकर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वो मामले की जांच कर रहे हैं। प्रथम दृष्टया यह मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन मामले की हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस ने कहा कि परिजनों के अनुसार, पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन हुई थी, जिसके बाद तीनों ने यह कदम उठाया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों के शव एक ही कमरे में फंदे से लटके मिले हैं। कारण के बारे में बात करते हुए पुलिस ने कहा कि परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, महिला का पति से विवाद चल रहा था, जिस कारण महिला लंबे वक्त से परेशान चल रही थी। इस घटना के बाद पुलिस ने पति को हिरासत में लिया है। जांच के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *