मुकेश सिंह की टीम का कमाल, पीएम किसान एप ठगी करने वाले तीन साइबर ठग बिहार से गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

व्हाट्सएप पर भेजी APK फाइल, रिटायर बुजुर्ग का मोबाइल हैक – बालोद पुलिस ने ठग गिरोह को धर दबोचा

पीएम किसान एप के नाम पर ठगी, बालोद पुलिस ने बिहार से पकड़े साइबर गिरोह के तीन शातिर आरोपी

डौंडीलोहारा/बालोद पुलिस ने साइबर ठगों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पीएम किसान एप के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस गिरोह ने भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) से रिटायर एक बुजुर्ग कर्मचारी से 12 लाख 13 हजार 860 रुपये की ठगी की थी। मामले में तीन आरोपियों को बिहार के जमुई जिले से गिरफ्तार कर बालोद लाया गया है।

सूत्रों के मुताबिक, गिरोह ने पीड़ित को PM KISAN APK फाइल भेजकर उसके मोबाइल फोन को हैक कर लिया। उसके मोबाइल नंबर का क्लोन ई-सिम बनाकर, ओटीपी प्राप्त कर फोन पे और विभिन्न यूपीआई प्लेटफार्म के जरिए रकम ट्रांसफर कर दी गई थी।

कैसे की गई वारदात
ठगों ने व्हाट्सएप पर APK फाइल भेजकर पीड़ित का मोबाइल हैक किया।

हैकिंग के बाद पीड़ित के नाम से ई-सिम तैयार किया गया।
ओटीपी लेकर डिजिटल पेमेंट ऐप्स के जरिए रकम को कई लेयर में ट्रांसफर किया गया।

अंत में एटीएम और चेक से रकम निकाल ली गई।

आरोपियों से जब्त संपत्ति

गिरोह के कब्जे से एक टॉप मॉडल वेन्यू कार (BR 46 R 9986), मोटरोला मोबाइल, लैपटॉप, चेकबुक, पासबुक, पीएनबी एटीएम कार्ड, जियो पेमेंट बैंक, जूडियो कार्ड, ओम्नी कार्ड समेत ऑनलाइन ठगी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण व खाते बरामद किए गए। जब्त की गई संपत्ति की कुल कीमत करीब 15 लाख रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. नीतीश कुमार दास (22 वर्ष), ग्राम झुंडों, थाना खैरा, जिला जमुई, बिहार।
  2. अरविंद कुमार दास (18 वर्ष), ग्राम बटपाल, थाना चकई, जिला जमुई, बिहार।
  3. राकेश कुमार दास (21 वर्ष), ग्राम झुंडों, थाना खैरा, जिला जमुई, बिहार।

बालोद पुलिस की कामयाबी

विशेष टीम ने बिहार के जमुई में डेरा डालकर लोकल पुलिस व मुखबिर की मदद से घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से यह साबित हुआ कि बालोद पुलिस लगातार साइबर अपराधियों तक पहुंचकर उन्हें दबोच रही है।

. पीएम किसान एप बना हथियार, 12 लाख की साइबर ठगी – बालोद पुलिस ने बिहार से पकड़े 3 आरोपी

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *