रोड एक्सीडेंट में घायलों की मदद करने वालों का पूंजीपथरा थाना में सम्मान..

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

शैलेश शर्मा 9406308437नवभारत टाइम्स 24×7.in जिला ब्यूरो रायगढ़

रायगढ़- पुलिस अधीक्षक  दिव्यांग पटेल के निर्देशन पर आज   जिले के विभिन्न थानों में ग्राम कोटवारों की बैठक आयोजित की गई, वहीं क्षेत्र के जिम्मेदार और संवेदनशील नागरिकों को प्रशस्ति पत्र व मेमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

थाना पूंजीपथरा में इस क्रम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें सड़क दुर्घटनाओं के बाद “गोल्डन ऑवर्स” में घायलों की मदद करने वाले नागरिकों गुड सेमैरिटन्स का सार्वजनिक रूप से अभिनंदन किया गया।

थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक राकेश मिश्रा ने कार्यक्रम के पहले चरण में ग्राम कोटवारों को उनके कर्तव्यों, जिम्मेदारियों और ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था में उनकी भूमिका को लेकर आवश्यक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोटवार स्थानीय सूचना तंत्र की रीढ़ होते हैं और उनकी सक्रिय भूमिका से अपराधों पर समय रहते नियंत्रण पाया जा सकता है।

इसके पश्चात पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के दो नागरिकों भुवनेश्वर सिंह राजपूत (ग्राम सामारूमा) तथा दिलीप कुमार राठिया (ग्राम आमापाली) को सम्मानित किया गया। दोनों ने हाल ही में सामारूमा और राबो क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को पुलिस या एम्बुलेंस के पहुंचने से पहले ही अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच सकी।

थाना प्रभारी ने बताया कि ऐसे प्रयास “गोल्डन ऑवर्स” के दौरान अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और कानून के अनुसार ऐसे नागरिकों को किसी भी प्रकार की पुलिस जांच या कानूनी प्रक्रिया में अनावश्यक रूप से नहीं घसीटा जाता।

कार्यक्रम में ग्राम कोटवार भगवती चौहान (ग्राम राबो), समारोह दास समारू दास (ग्राम पंचायत बगचबा) और डायल 112 के वाहन चालक तुलेश्वर राठिया, नारायण निषाद को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके सेवा भाव को सराहा गया और उन्हें आगे भी कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर थाना के उप निरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक राम प्रसाद यादव, राधेश्याम कमल सहित अन्य पुलिस स्टाफ व अनेक ग्राम कोटवारों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के माध्यम से जनभागीदारी और आपसी सहयोग की भावना को सशक्त करने का संदेश दिया गया।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *