चोरों के हौसले बुलंद, नेशनल हाइवे में दिया चोरी की घटना को अंजाम….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बड़े पान कार्नरों को कर रहे टारगेट

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- नेशनल हाइवे में चोरों द्वारा लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। पिछले माह से देखने वाली बात यह है कि उनके द्वारा खासकर कुछ बड़े पान की दुकानों को टारगेट किया जा रहा है।


इसी तारतम्य में बीती रात चोरों ने एन एच 130 में मनियारी के मेन रोड स्थित पान कार्नर में हाथ साफ कर दिया।
प्रार्थी सिद्धार्थ साहू पिता रामानुज साहू संचालक ने थाना सरगांव में शिकायती सूचना रिपोर्ट दर्ज कराया है जिसमे उन्होंने बताया कि मनियारी कालेज रोड में उनकी यश पान कार्नर के नाम से दुकान है ।

रात्रि 10 बजे तक वे अपनी दुकान में थे पस्चात समय होने पे बन्द करके अपने घर चले गया। जिसके पस्चात रात्रि किसी अज्ञात लोगों ने पान मसाला के सामान लगभग 45000 रुपये व नगद राशि 7000 कुल 52000 के आसपास की चोरी हुई है जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।


उनकी शिकायत पर सरगांव पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया जंहा चोरों द्वारा शटर का ताला तोड़कर चोरी करना व सामान के साथ नगदी रकम की चोरी पायी गयी। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की पतासाजी की जा रही है। चोरों द्वारा शटर का ताला तोड़ने पस्चात अंदर ही धूम्रपान किया गया व शराब का सेवन भी किया गया अंदर से शराब की बोतलों के अलावा 2 से 3 डिस्पोजल चोरों की संख्या को संकेत करते है ।

मजे की बात तो यह है कि उनके द्वारा इस्तेमाल में लाया गया मिनरल वाटर जो ऑर्चिड कम्पनी का था प्रार्थी अनुसार उनकी दुकान में बेचा नही जाता। चोरों की हरकत सम्भवतः चोरी का उद्देश्य अय्याशी की ओर इशारा करता है।


ज्ञात हो कि कुछ समय पहले भोजपुरी के पान कार्नर के अलावा सरगांव के पथरिया मोड़ स्थित बलदाऊ निर्मलकर की पान कार्नर से चोरों ने लाख रुपये के माल पर हाथ साफ किया था। सरगांव पुलिस ने बहुत ही जल्दी इन चोरों को पकड़ लेने की बात कही है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *