शहर के स्पा सेंटरों पर अचानक पुलिस की दबिश, भीतर चल रहा था कुछ ‘और’!

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बिलासपुर: न्यायधानी बिलासपुर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक साथ पांच स्पा सेंटरों पर छापेमारी की। पुलिस को इन स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां और सेक्स रैकेट संचालन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद यह सघन जांच अभियान चलाया गया।

अचानक हुई इस कार्रवाई से शहर के स्पा संचालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने बिना पूर्व सूचना के अलग-अलग इलाकों में स्थित स्पा सेंटरों की गहन जांच की।

इन स्पा सेंटरों पर हुई छापेमारी

पुलिस ने जिन चर्चित स्पा सेंटरों पर रेड की, उनमें शामिल हैं—

  • एक्वा स्पा (36 मॉल)

  • एसीसी स्पा (व्यापार विहार)

  • दर्शना स्पा (भारतीय नगर)

  • एलिमेंट्स स्पा (मैग्नेटो मॉल के पास)

  • एक्वा-2 स्पा (महाराणा प्रताप चौक)

जांच में मिले संदिग्ध हालात

छापेमारी के दौरान पुलिस को कई स्पा सेंटरों में अनियमित और संदिग्ध गतिविधियों के संकेत मिले। नियमों के उल्लंघन और शिकायतों की पुष्टि होने पर पुलिस ने तत्काल प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए स्पा प्रबंधकों को नोटिस जारी किए।

इन प्रबंधकों पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई की जद में आए स्पा प्रबंधकों में—

  • अविनाश लहरे (33), उसलापुर

  • ऋषभ सारथी (20), उसलापुर

  • मोहम्मद मोइन खान (33), टॉप्सिया तिलजला, पश्चिम बंगाल

  • मनीष जोशी (28), विद्यानगर

  • अमन सेन (23), महाराणा प्रताप चौक

के नाम शामिल हैं।

पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस अधिकारियों ने साफ किया है कि स्पा सेंटरों की आड़ में किसी भी तरह की अनैतिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आने वाले दिनों में शहरभर के अन्य स्पा और मसाज सेंटरों पर भी इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment