ओडिशा के सुनगढ़ में मचा बवाल, मजदूरों को नग्न कर रस्सी से बांधा और पीट-पीटकर गांव में घुमाया

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

ओडिशा के सुनगढ़ जिले में बुधवार को मिशन रोड इलाके में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई. पश्चिम बंगाल के आठ श्रमिकों को महिला से दुर्व्यवहार के आरोप में भीड़ ने नग्न कर रस्सियों से बांध दिया और सड़कों पर घुमाया.

इस दौरान श्रमिकों को बेरहमी से पीटा भी गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह घटना सुनगढ़ टाउन थाना क्षेत्र की है, जानकारी के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि एक श्रमिक ने जबरन उसके घर में घुसकर दुर्व्यवहार किया. इसके बाद महिला के समुदाय के लोगों ने आरोपी श्रमिक और उसके साथ मौजूद सात अन्य श्रमिकों को पकड़ लिया. भीड़ ने सभी को नग्न कर दिया, रस्सियों से बांधा और सार्वजनिक रूप से घुमाते हुए उनकी पिटाई की.

मजदूरों को नग्न कर रस्सियों से बांधा

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें भीड़ के गुस्से का सामना करना पड़ा. आरोप है कि पुलिसकर्मियों और एक पत्रकार को भीड़ ने धमकी भी दी. इस घटना के बाद मजदूरों में डर का माहौल है और वो पुलिस से न्याय की मांग कर रहे हैं.

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की

इस मामले की जांच कर रहे एसडीपीओ ने कहा कि हम सीसीटीवी और वीडियो फुटेज की जांच कर रहे हैं. दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दोनों पक्षों की ओर से तीन एफआईआर दर्ज की गई हैं. महिला के समुदाय ने आरोप लगाया कि श्रमिक लड़की पर अपमानजनक टिप्पणी कर रहे थे, जिससे यह घटना शुरू हुई.

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

September 2026
S M T W T F S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *