ज्वार खाने के कई अद्भुत Health Benefits, सेहत के लिए सुपरफूड साबित हो रहा है ज्वार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

Lifestyle : हम सभी जानते हैं कि अनाज हमारी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ज्वार उन्हीं अनाजों में से एक है, जिसकी खेती दुनिया भर में 5,000 साल से भी अधिक समय से की जा रही है। पुराने समय में ज्वार को मुख्य आहार के रूप में खाया जाता था। आज एक बार फिर ज्वार अपने ज़बरदस्त पोषण तत्वों और हेल्थ बेनिफिट्स के कारण लोगों की थाली में जगह बना रहा है। न्यूट्रिशनल वैल्यू से भरपूर ज्वार को अब सुपरफूड के रूप में भी जाना जा रहा है।

आयरन से भरपूर ज्वार

ज्वार एक ऐसा अनाज है जो सूखे को आसानी से झेल सकता है और दूसरे अनाजों की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत कम पानी में उगाया जाता है। यह आयरन का बेहतरीन स्रोत है। 100 ग्राम पके हुए ज्वार में लगभग 2.25 mg से 4.4 mg तक आयरन पाया जाता है। ज्वार का नियमित सेवन करने से शरीर में आयरन की कमी दूर होती है और एनीमिया की समस्या में राहत मिलती है।

इसके अलावा, ज्वार में फेनोलिक कंपाउंड्स अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें ल्यूटोलिनिडिन और एपिजेनिडिन जैसे खास एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ने में मदद करते हैं।

कोलेस्ट्रॉल और शुगर कंट्रोल में मददगार

ज्वार खाने से शरीर में एनर्जी का स्तर स्थिर रहता है और मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है। यह इम्यूनिटी को मजबूत करता है और आंतों की सेहत को भी सुधारता है। ज्वार नैचुरली ग्लूटेन-फ्री होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है। यही कारण है कि यह डायबिटीज़ के मरीजों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

वजन घटाने और पाचन के लिए लाभकारी

ज्वार में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। यह वजन घटाने वालों के लिए भी एक बेहतरीन विकल्प है। ज्वार का सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में मदद करता है और दिल की सेहत को बेहतर बनाता है।

स्किन और बालों के लिए भी फायदेमंद

न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स के अनुसार, ज्वार न सिर्फ शरीर को अंदर से मजबूत करता है, बल्कि स्किन और बालों की सेहत के लिए भी लाभकारी है। डॉक्टरों का कहना है कि ज्वार की रोटी, ज्वार के चावल, ज्वार का उपमा और ज्वार की इडली को अपने रोज़मर्रा के भोजन में शामिल कर इसके कई स्वास्थ्य लाभ पाए जा सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

November 2026
S M T W T F S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *