एआई के क्षेत्र में अपार संभावनाएँ, जरूरत है तो बस लगन से आगे बढ़ने की-डॉ तरुणधर दीवान

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

 

बिलासपुर जिले के बालवैज्ञानिकों ने मनवाया लोहा

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमीनार एवं जोन स्तरीय विज्ञान मेला संपन्न

गौतम बाल बोंदरे / एआई के क्षेत्र में विद्यार्थियों के लिए अपार संभावनाएंँ है। भविष्य में एआई का वर्चस्व प्रत्येक क्षेत्र पर व्याप्त होगा। ऐसे में विद्यार्थियों को सच्ची निष्ठा से इस क्षेत्र में आगे बढ़ने की जरूरत है यह बात अटल बिहारी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ तरुणधर दीवान ने आज “पश्चिम भारत विज्ञान मेले व राज्य स्तरीय विज्ञान सेमीनार 2024” के जोन स्तरीय विज्ञान मेंला के समापन समारोह में कही।


विदित हो कि शहर के उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में प्राचार्य मीता मुखर्जी की अध्यक्षता व विज्ञान प्रभारी प्रीति तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में आज जोन स्तरीय विज्ञान मेला एवं राज्य स्तरीय विज्ञान सेमीनार 2024 सम्पन्न हुआ। विज्ञान मेले को कई कथानकों में बांटा गया था। मुख्य “कथानक सतत भविष्य के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी” एवं उप कथानक 1 खाद्य स्वास्थ्य एवं स्वच्छता 2 परिवहन एवं संचार 3 प्राकृतिक खेती 4 आपदा प्रबंधन 5 मैथमेटिकल मॉडलिंग एवं कंप्यूटेशनल सोच तथा 6 अपशिष्ट प्रबंधन एवं दिव्यांग के अंतर्गत प्रत्येक उप कथानक में जिला बिलासपुर, कोरबा, जांजगीर- चांपा, सक्ती, मुंगेली एवं गौरेला पेंड्रा मरवाही से बाल वैज्ञानिक शामिल हुए।


इस विज्ञान मेला प्रतिस्पर्धा में बिलासपुर जोन के सभी 6 जिलों के बाल वैज्ञानिकों ने भाग लिया और 150 विज्ञान मॉडल प्रदर्शित किए गए। विज्ञान मेला में कई विषयों पर प्रतियोगिता आयोजित किया गया जिसमें सर्वाधिक 10 विषयों के प्रतिस्पर्धा में बिलासपुर के बालवैज्ञानिकों ने प्रथम स्थान हासिल कर अपना लोहा मनवाया। खाद्य स्वास्थ्यय एवं स्वच्छता विषय में सेजेस पेण्ड्रा के याशिका पासी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो परिवहन और संचार विषय में सेजेस पाली के अमर्त्य चन्द्रा ने प्रथम स्थान हासिल किया।

इसी तरह प्राकृतिक खेती विषय में भारत माता अंग्रेजी माध्यम शाला के उज्जवल गोस्वामी और रिषभ चौबे ने प्रथम स्थान पाया तो मेथमेटिकल माडलिंग एवं कम्प्यूटेशनल सोच विषय में सी रेवती राव अनुभूती कुमार व आफ़रिन खान ने प्रथम स्थान हासिल किया। सेजेस पेण्ड्रा के विवेक रजक ने अपशिष्ट प्रबंधन विषय पर तो कान्हा नामदेव कोटा ने संसाधन प्रबंधन क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अन्य क्षेत्रों म सत्यम झा, सोमेश रावेल, प्रियांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तो विज्ञान सेमीनार में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दिव्या पटेल सेजेस कोनी ने प्रथम स्थान हासिल किया। ब्यक्तिगत प्रोजेक्ट में सेजेस मल्टीपरपस बिलासपुर के वैष्णवी वर्मा प्रथम रही तो भाषण में शिवतराई की ममता जगत ने द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं टीम प्रोजेक्ट में सेजेस कोटा के निधि जैन, श्रद्वा ध्रुव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।


बिलासपुर जोन के अंतर्गत शामिल 6 जिलों के बाल वैज्ञानिकों के द्वारा रखे गए विभिन्न प्रदर्शनी में निर्णय प्रदान करने के लिए डॉ तोशिमा मिश्रा, डॉ आर जयसवाल, डॉ शिखा पहाड़े, डॉ ऋचा हांडा, डॉ विवेक अंबलकर, डॉ विभव राव, डॉ रेनू माला, डॉ आर राव, डॉ उषा मणि, डॉ डी के जैन, डॉ बी वी रमणा राव, डॉ संजय आयदे, डॉ नीला चौधरी, मनीषा वर्मा, डॉ सुदेशना वर्मा, श्री राजेश गौराहा डॉ अजीत मिश्रा, डॉ ए के पोद्दार, डॉ यू व्ही वारे एवं डॉ नायर के द्वारा अपना अमूल्य समय दिया गया ।

राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमीनार में प्रथिल पाण्डेय प्रथम स्थान प्राप्त किया

उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान बिलासपुर में राज्य स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान सेमीनार में राज्य के सभी 9 जोन ने प्रतिनिधित्व किया जिसमें गौरैला पेण्ड्रा मरवाही जिले के प्रथिल पाण्डेय ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बिलासपुर जोन को गौरवान्वित किया वहीं राजनांदगांव के रिया वर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। सहायक प्राध्यापक डॉ. एस पवानी, डॉ. शानू कुट्टन और डॉ. अनामिका शुक्ला ने निर्णायक की भूमिका अदा किया।

तीन दिवसीय कार्यक्रम में मुख्य अभ्यागत के रूप में डॉ जे पी जायसवाल (एसोसिएट प्रोफेसर, गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय बिलासपुर), डॉ धनंजय मिश्रा (सुंदर लाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर) एवं डॉ तरुणधर दीवान ( परीक्षा नियंत्रक, अटल बिहारी विश्वविद्यालय बिलासपुर) उपस्थित रहें।


कार्यक्रम का संचालन आचार्य द्वय अभिषेक शर्मा एवं पवन पाण्डेय ने किया।
पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के समस्त आचार्यवृंद, कार्यालयीन स्टाफ, बी एड एवं एम एड के समस्त प्रशिक्षार्थियों
का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
इसकी जानकारी जानकारी संस्था के आचार्य करीम खान ने दी।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *