ख़त्म हुआ इंतजार! हेमंत कैबिनेट के मंत्रियों के नाम फाइनल, यहाँ देंखे लिस्ट

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज झारखंड में अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। इस कार्यक्रम में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार दोपहर 12:30 बजे राजभवन में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह में सहयोगी दलों कांग्रेस तथा आरजेडी के विधायकों को भी शामिल किया गया है।

कौन-कौन लेगा मंत्री पद की शपथ?
इस विस्तार में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के 5, कांग्रेस के 4 और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) से 1 विधायक को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आइए आपको बताते हैं नए मंत्रियों के बारे में:
आरजेडी से:
संजय प्रसाद यादव: गोड्डा से तीसरी बार विधायक बने हैं। उन्होंने बीजेपी के अमित मंडल को हराया था और उन्हें लालू परिवार का करीबी माना जाता है।

कांग्रेस से:
राधा कृष्ण किशोर: पलामू के छतरपुर से विधायक हैं। वे पहले भी कई बार विधायक रह चुके हैं और अविभाजित बिहार में भी विधानसभा का हिस्सा रहे हैं। अनुसूचित जाति समुदाय से आते हैं।
दीपिका पांडे सिंह: दूसरी बार की विधायक हैं। गोड्डा जिले के महागामा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करती हैं और पहले भी हेमंत मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुकी हैं।
इरफान अंसारी: जामताड़ा से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। उन्होंने सोरेन परिवार की बड़ी बहू सीता सोरेन को हराया था। आलमगीर आलम की ईडी द्वारा गिरफ्तारी के बाद कैबिनेट में शामिल किए गए थे।
शिल्पी नेहा टिर्की: मांडर क्षेत्र से दूसरी बार विधायक बनी हैं। उन्होंने अपने पिता बंधु टिर्की के अयोग्य ठहराए जाने के बाद मध्यावधि चुनाव जीता था।

झामुमो से:
दीपक बिरुआ: चार बार विधायक रह चुके हैं। कोल्हान क्षेत्र में झामुमो के मजबूत नेता माने जाते हैं। दूसरी बार मंत्री बनने की संभावना है।
हफीजुल हसन: वरिष्ठ नेता हाजी हुसैन अंसारी के बेटे हैं। दूसरी बार विधायक बने हैं। अपने पिता की मृत्यु के बाद मध्यावधि चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे।
सविता महतो: कुर्मी समुदाय से आती हैं और दूसरी बार विधायक बनी हैं। वे झामुमो के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुधीर महतो की पत्नी हैं।
रामदास सोरेन: घाटशिला क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। कई बार विधायक रह चुके हैं और दूसरी बार मंत्री बनने जा रहे हैं।
अनंत प्रताप देव: पलामू के भवनाथपुर क्षेत्र से विधायक हैं। वे पहले कांग्रेस के टिकट पर भी विधायक रह चुके हैं।

विधानसभा की व्यवस्था:
झामुमो के वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी नियमित अध्यक्ष चुने जाने तक अस्थायी अध्यक्ष (प्रोटेम स्पीकर) के रूप में कार्य करेंगे।

गौरतलब है कि हेमंत सोरेन ने 28 नवंबर को झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। 81 सदस्यीय विधानसभा में ‘इंडिया’ ब्लॉक को 56 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को 24 सीटों पर जीत मिली। कैबिनेट की पहली बैठक में 9 से 12 दिसंबर तक विधानसभा सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *