संघ के रायपुर भवन का जीणोद्धार लोकार्पण के साथ महंगाई भत्ता को लेकर 18 जून 2025 को प्रदेश के जिला मुख्यालय में संघ करेगा प्रदर्शन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जे के मिश्र
जिला ब्यूरो चीफ
नवभारत टाइम्स 24*7 in बिलासपुर

छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ शंकर नगर रायपुर की भवन का जीर्णोद्धार लोकार्पण कार्यक्रम संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नरेश वाडेर,प्रांतीय कोषाध्यक्ष आलोक जाधव, प्रदेश महामंत्री विजय लहरे, जिला अध्यक्ष रामचंद्र टांडी कार्यकारी जिला अध्यक्ष पीतांबर पटेल एवं मुख्य संरक्षक श्री पीआर यादव के उपस्थिति में संपन्न हुआ

संघ के प्रदेश अध्यक्ष आर चंद्रा ने बताया कि संघ के भवन का जीर्णोद्धार लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक आयोजित किया गया जिसमें सर्वसम्मति से संघ के प्रबंध कार्यकारिणी एवं सभा में कार्यकाल माह सितंबर 2025 तक वृद्धि की गई साथ ही आगामी निर्वाचन संपन्न कराने हेतु निर्वाचन अधिकारी के रूप में सघ के मुख्य संरक्षक  पी आर यादव, सहायक चुनाव अधिकारी के रूप में उमेश मुदलियार,पूर्व प्रातिय महामंत्री, आलोक जाधव प्रातिय कोषाध्यक्ष एवं पीतांबर पटेल जिला कार्यकारी अध्यक्ष रायपुर को मनोनीत किया गया है जो की माह सितंबर 2025 तक चुनाव कार्य संपन्न करेंगे

प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक मे महंगाई भत्ता सहित कर्मचारी हितों की अन्य मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में 18 जून 2025 को धरना प्रदर्शन कर माननीय मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सोपा जाएगा

आज के लोकार्पण एवं प्रबंध कार्यकारिणी की बैठक में प्रमुख रूप से संघ के प्रदेश अध्यक्ष जी आर चंद्रा नरेश वाडेर, आलोक जाधव,रामचंद्र टांडी, पीतांबर पटेल, पी आर यादव, रामकुमार यादव, किशोर शर्मा, पवन शर्मा,उमेश मुदलियार, अजय श्रीवास्तव, अतुल शुक्ला, विजय लहरे, बीपी यादव, नंदकिशोर साहू, हिमाचल साहू, मनोज दुबे, विश्वनाथ परिहार, राधे लाल भारद्वाज, राजकुमार महानदिया, आनंद श्रीवास्तव, संजय शर्मा, साहिल मुदलियार, शुभम भट्ट ,मनोज सोना, नारायण बाघ, होरीलाल छेदाइया, संतोष वर्मा, विश्वजीत मलिक, आदि प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य एवं महिला प्रतिनिधि के रूप में अमीना गाड़िया, पूजा बाजपेई, उषा सोनी, नमिता निषाद, सोनाली तडके, आदि पदाधिकारी भारी संख्या में उपस्थित थे

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *