सरगांव महाविद्यालय में श्लोकपुण्य लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर का त्रिशताब्दी जयंती कार्यक्रम मनाया गया….

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव: संत शिरोमणि गुरु रविदास महाविद्यालय सरगांव में सोमवार लोक प्रशासन विभाग द्वारा लोकमाता अहिल्यादेवी होल्कर जी का त्रिशताब्दी जन्म कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व वक्ता छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर के एडिशनल एडवोकेट और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बिलासपुर विभाग संपर्क प्रमुख राजकुमार गुप्ता के द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अहिल्यादेवी होल्कर के जीवनी पर प्रकाश डाला, और कैसे देश को एकता के सूत्र में बांधते हुए, धार्मिक, सामाजिक रूप से जागृत रहते हुए, देश के अंदर कीर्ति को स्थापित किया।

आर्थिक रूप से देश को उन्नति के शिखर पर लाने का भी प्रयास किया। रानी अहिल्याबाई के जीवनी से नारियों के सम्मान व उत्थान पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने आगे बताते हुए कहा महारानी अहिल्या देवी होल्कर का जीवन, सत्य,न्याय और धर्म का प्रतीक था युवाओं के लिए प्रेरणा बनी।

समाज सुधार की मसाल बनकर चमकी। उनके अनुकरणीय जीवन सुशासन और समाज सुधार में उनके योगदान का योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। आगे उन्होंने कहा कि अपने शासनकाल में सामाजिक कुरीतियों को समाप्त कर समाज में अनुशासन और समानता स्थापित किया श्री गुप्ता ने बताया कि उन्होंने सती प्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध कार्य कर महिलाओं की अधिकारों को मजबूत किया।

महारानी अहिल्याबाई होल्कर का सुशासन मॉडल आज भी प्रेरणा का स्रोत है।उनके गुणों और व्यवस्थाओं को आत्मसात कर हम एक विकसित भारत का निर्माण कर सकते हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष और सरगांव भाजपा मंडल अध्यक्ष कैलाश ठाकुर द्वारा महाविद्यालय में विकास कार्यों व महाविद्यालय के हर क्षेत्र में अपना उचित सहयोग का आश्वासन दिया गया और कहा कि युवाओं और प्रबुद्ध वर्ग को महारानी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।

विशिष्ट अतिथि
बहोरन वर्मा मुंगेली जिला कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष द्वारा छात्राओं को आत्मरक्षा का गुण बता कर अभ्यास भी कराया गया। इस कार्यक्रम में पार्षद पंकज वर्मा, समाजसेवी नरेंद्र शर्मा,पार्षद विष्णु राजपूत, प्रशिक्षक पियूष साहू भी मौजूद थे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ एम व्ही बखला के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर स्वाति तिवारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रोफेसर अमन टोप्पो द्वारा अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापन किया गया।महाविद्यालय स्टाफ में डॉक्टर देवेंद्र साहू, प्रोफेसर मनीष माथुर, डॉक्टर हंसा तिवारी, डॉक्टर भारती भोंसले उपस्थित थी। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के बड़ी संख्या में एन सी सी और एन एस एस व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *