पूरे देश में छत्तीसगढ़ में नक्सल आपरेशन में मिल रही सफलता की प्रशंसा हो रही है: प्रधानमंत्री विष्णुदेव साय

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सीआरपीएफ के जवानों से कहा कि पूरे देश में पिछले 11 महीनों में नक्सली आतंक को खत्म करने की दिशा में आप लोगों ने ऐतिहासिक सफलताएं हासिल की हैं। आप लोगों ने बस्तर के जनजातीय समुदायों के दिलों में अपनी जगह बना ली है, क्योंकि वे परिवार से दूर रहकर और सुख-सुविधाओं को त्याग कर इस क्षेत्र के विकास में योगदान दे रहे हैं। साय बस्तर जिले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के सेडवा कैंप में जवानों को भाषण दे रहे थे।

जवानों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अचानक सीआरपीएफ कैंप पहुंचने पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने सुरक्षा बलों के जवानों से आत्मीयतापूर्वक संवाद करते हुए कहा कि जब मैं बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में चित्रकोट आया था, तो मेरी बड़ी इच्छा थी कि मैं आप सभी जवानों से मिलूं। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ संघर्ष में पिछले ग्यारह महीने में मिली सफलता में आप सभी का बहुत बड़ा योगदान है। मैं आपके साहस को सलाम करता हूँ। पूरे देश में नक्सल अभियान में आप सभी की सफलता की प्रशंसा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जब भी मेरी मुलाकात होती है तो वे नक्सल अभियान में छत्तीसगढ़ को मिल रही सफलता का जिक्र जरूर करते हैं। गृह मंत्री अमित शाह का नक्सल ऑपरेशन में सतत मार्गदर्शन और सहयोग मिलते रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में हमने नक्सलवाद को वर्ष 2026 तक समूल नष्ट करने का संकल्प लिया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का भी यही संदेश है।बस्तर में पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों ने अल्प अवधि में ही 200 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया है। 740 से ज्यादा माओवादी कैडर्स ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वे हिंसा त्याग कर लोकतंत्र की मुख्य धारा में शामिल हो गए हैं। शासन ने हिंसा का त्याग करने वाले नक्सलियों के पुनर्वास के लिए ऐसी नीति बनाई है कि आने वाले दिनों में और भी बड़ी संख्या में नक्सली आत्मसमर्पण करेंगे। सुरक्षा बल के जवानों द्वारा कैंप में रात्रि विश्राम करने के आग्रह पर उन्होंने कैंप में रात्रि विश्राम भी किया।CM विष्णुदेव साय ने घोषणा की कि साबरमती रिपोर्ट छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री होगा।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *