छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 29 अक्टूबर, गुरुवार को जिले के सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के आधार पर बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और अतिवृष्टि की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आदेश के तहत जिले के सभी प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश शासकीय और अशासकीय, दोनों प्रकार के विद्यालयों पर लागू होगा।
जिला शिक्षा अधिकारी के इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। आदेश कलेक्टर की अनुमति से जारी किया गया है। प्रशासन ने विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया है।
Author: Deepak Mittal









