बस्तर। नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ सरकार की कड़ी कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में नारायणपुर, दंतेवाड़ा और बीजापुर की सीमा पर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ की खबर सामने आई है। मुठभेड़ अभी भी जारी है और कई नक्सलियों के मारे जाने व घायल होने की सूचना मिल रही है।
इधर, राजधानी रायपुर के मेफेयर होटल में नक्सल उन्मूलन अभियान को लेकर उच्च स्तरीय बैठक चल रही है। इस बैठक में रणनीति पर मंथन किया जा रहा है, वहीं उसी दौरान बस्तर में जवानों का पराक्रम जमीनी स्तर पर देखने को मिल रहा है।
हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि कितने नक्सली मारे गए हैं और क्या पुलिस बल को भी किसी तरह का नुकसान हुआ है। पुलिस के शीर्ष अधिकारी घटनाक्रम पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं।
इस मुठभेड़ ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि सरकार नक्सलवाद के खात्मे के लिए हर स्तर पर आक्रामक रुख अपनाए हुए है।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8232254
Total views : 8278761