रायपुर का आकाश बनेगा सूर्यकिरण एयर शो का साक्षी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

रायपुर का आकाश बनेगा सूर्यकिरण एयर शो का साक्षी, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि
सांसद बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से रजत जयंती राज्योत्सव में भारतीय वायुसेना का भव्य प्रदर्शन

रायपुर। सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से छत्तीसगढ़ के रजत जयंती राज्योत्सव के अवसर पर राजधानी रायपुर का आकाश भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम के अद्भुत करतबों का साक्षी बनने जा रहा है।

यह ऐतिहासिक एरो शो 5 नवंबर को सुबह 10 बजे सेंध लेक, नया रायपुर के ऊपर आयोजित होगा। इसमें वायुसेना के वीर पायलट अपने असाधारण कौशल, अनुशासन और पराक्रम का प्रदर्शन करेंगे। सूर्यकिरण दल पहले ही रायपुर पहुँच चुका है।

इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। सांसद अग्रवाल ने जनता से अपील की है कि वे जैसे 2009 में बूढ़ा तालाब पर हुए एयर शो में बड़ी संख्या में उपस्थित हुए थे, ठीक वैसे ही 5 नवंबर को सेंध लेक में होने वाले एयर शो में अधिकतम संख्या में पहुंचकर भारतीय वायुसेना के शौर्य का साक्षी बनें।

भव्य आयोजन के लिए बृजमोहन अग्रवाल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर आग्रह किया कि छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर सूर्यकिरण एरोबेटिक शो रायपुर में आयोजित किया जाए। रक्षा मंत्री ने न केवल उनकी भावना का सम्मान किया बल्कि औपचारिक अनुमति भी प्रदान की।

यह अवसर रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण है, क्योंकि यह दूसरी बार है जब सूर्यकिरण टीम रायपुर के आकाश में अपने करतब दिखाएगी। वर्ष 2009 में भी रायपुर के बूढ़ा तालाब में यह प्रदर्शन बृजमोहन अग्रवाल के प्रयासों से संभव हुआ था, जब वे छत्तीसगढ़ शासन में कैबिनेट मंत्री थे।

सांसद अग्रवाल के लगातार प्रयासों से दो बार भारतीय वायुसेना का यह गौरवशाली प्रदर्शन रायपुर में आयोजित होना उनके राष्ट्रप्रेम, दूरदर्शिता और छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की भावना का प्रमाण है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *