The Sabarmati Report BO Collection: विक्रांत मैसी की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं दिखा पा रही दम, किया सिर्फ इतना कलेक्शन

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal


T
he Sabarmati Report BO Collection:
विक्रांत मैसी, राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा की फिल्म द साबरमती रिपोर्ट 15 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को बहुत पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं मगर ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पा रही है.अच्छे रिव्यू होने के बाद भी फिल्म कलेक्शन नहीं कर पा रहे हैं जिसकी वजह से मेकर्स को नुकसान हो रहा है.

फिल्म का सातवें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म अब तक 10 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई है. आइए आपको द साबरमती रिपोर्ट के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में बताते हैं.द साबरमती रिपोर्ट को एकता कपूर ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म को लेकर खूब बज बना हुआ है. अभी भी सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर खूब पोस्ट वायरल हो रहा हैं. मगर फिल्म के कलेक्शन पर कुछ असर नहीं हो रहा है.

द साबरमती रिपोर्ट ने किया इतना कलेक्शन
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने सातवें दिन 1.10 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद टोटल कलेक्शन 11.45 करोड़ हो गया है. फिल्म ने पहले दिन 1.25 करोड़, दूसरे दिन 2.1 करोड़, तीसरे दिन 3 करोड़, चौथे दिन 1.15 करोड़, पांचवें दिन 1.3 करोड़ और छठे दिन 1.55 करोड़ का कलेक्शन किया है.

द साबरमती रिपोर्ट ने सात दिन में सिर्फ 11.45 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म का जैसा कलेक्शन चल रहा है ये ज्यादा समय तक सिनेमाघरों पर टिक नहीं पाएगी.’द साबरमती रिपोर्ट’ को मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और हरियाणा में भी टैक्स फ्री हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की थी. इन सबके बावजूद ‘द साबरमती रिपोर्ट’ की कमाई में इजाफा नहीं हो रहा है. अब देखना होगा वीकेंड पर फिल्म की कमाई में कुछ असर पड़ता है या नहीं. इस हफ्ते कोई बड़ी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो रही है तो इस वजह से इसे थोड़ा समय मिल सकता है.11 साल पुराने केस में शिल्पा शेट्टी को मिली राहत, हाई कोर्ट ने रद्द किए FIR के आदेश


Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *