भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में निकली तिरंगा रैली के माध्यम से ले राष्ट्र भक्ति का संकल्प–कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

प्रधानमंत्रीजी के आह्वान को घर-घर पहुंचाया भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय!

तिरंगा यात्रा ने देश भर में राष्ट्र भक्ति की अलख जगाई जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय!

रतलाम से इमरान खान की रिपोर्ट

रतलाम : स्वाधीनता दिवस के उपलक्ष्य में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार शाम रतलाम में विशाल तिरंगा रैली निकाली। रैली का नेतृत्व कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय और जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने किया।


श्री काश्यप, श्री उपाध्याय एवं श्री पाण्डेय खुली जीप में सवार रहे। जीप में तिरंगा यात्रा जिला टोली प्रभारी निर्मल कटारिया, महेश सोनी, विप्लव जैन, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा एवं भाजपा मंडलों के अध्यक्ष सोना शर्मा, मयूर पुरोहित, निलेश गांधी, आदित्य डागा एवं नंदकिशोर पंवार भी सवार रहे। देश प्रेम का जज्बा लिए रैली में भाजपा कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा थामे निकले। एक खुली जीप में भारतमाता के प्रतीक के रूप में भाजपा नैत्री भावना गुर्जर और झांसी की रानी लक्ष्मीबाई के प्रतीक के रूप में प्रीतिबाला मंडलोई भी शामिल हुई। रैली का शुभारंभ अलकापुरी चौराहा स्थित भारतमाता के प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण के साथ हुआ।

इसके बाद रैली सैलाना रोड़, पावर हाउस रोड़, दो बत्ती, न्यू रोड़, लोकेन्द्र टॉकिज, जेल रोड़, कॉलेज रोड़, नाहरपुरा, डालूमोदी बाजार, माणकचौक, घास बाजार, चौमुखीपुल, चांदनीचौक, तोपखाना, गणेश देवरी, धानमंडी होते हुए शहीद चौक स्थित इंडिया गेट पहुंची। यहां भारत माता की आरती कर रैली का समापन किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री श्री काश्यप ने कहा कि तिरंगा रैली के माध्यम से सभी राष्ट्र भक्ति का संकल्प ले।

प्रधानमंत्री मोदीजी ने स्वाधीनता दिवस के पूर्व तिरंगा यात्रा का जो आह्वान किया था, भाजपा ने उसे हर जगह पहुंचाया है। पहले कारगिल विजय और अब ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने पूरी दुनिया में अपनी शक्ति का लोहा मनवाया है। यह रैली उसी शौर्य का प्रतीक है। जिला प्रभारी श्री पाण्डेय ने कहा कि तिरंगा यात्रा ने देशभर में राष्ट्र भक्ति की अलख जगाई है। स्वाधीनता दिवस पर सभी घर-घर तिरंगा फहराए और अपनी राष्ट्र भक्ति का परिचय दे। भाजपा जिलाध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि भाजपा ने आलोट से प्रारंभ हुई दो दिवसीय जिला स्तरीय तिरंगा रैली में प्रधानमंत्रीजी के आह्वान को सब जगह पहुंचाया है।

उन्होंने रैली की सफलता पर मंत्री श्री काश्यप, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डे, चिंतामणि मालवीय, मथुरालाल डामर और सभी पार्टी पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया। रैली में भाजपा के प्रदेश, जिला, मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, एमआईसी सदस्य, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *