खनिज विभाग द्वारा रेत खदानों की ई-नीलामी की प्रक्रिया आनलाइन माध्यम से

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली 8959931111

मुंगेली, 07 नवंबर 2025// छत्तीसगढ़ शासन खनिज साधन विभाग के निर्देशानुसार जिले में रेत खदानों के संचालन हेतु ई-नीलामी की प्रक्रिया आनलाइन माध्यम से की जाएगी। जिले में तीन रेत खदानें भकुरीडीह (तहसील सरगांव), लुकऊकापा (तहसील सरगांव) एवं रौनाकापा (तहसील पथरिया) के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया की प्रक्रिया की जाएगी। रेत खदान भकुरीडीह के लिए निविदा 14 अक्टूबर को तथा लुकऊकापा और रौनाकापा रेत खदान के लिए निविदा 29 अक्टूबर को जारी किया गया है।


रेत खदान भकुरीडीह के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली 04 नवंबर से 10 नवंबर तक प्रातः 10 बजे से शाम 05.30 बजे तक और लुकऊकापा और रौनाकापा रेत खदान के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया हेतु तकनीकी एवं वित्तीय बोली 19 नवंबर से 25 नवंबर तक प्रातः 10 बजे से शाम 05.30 बजे तक एमएसटीसी पोर्टल https://mstcecommerce.com/auctionhome/mmb/sandcg/index.jsp आनलाइन माध्यम से जमा की जाएगी।

विस्तृत दिशा-निर्देश खनिज साधन विभाग की वेबसाइट https://chhattisgarhmines.gov.in एवं जिला मुंगेली की वेबसाइट https://mungeli.gov.in के साथ ही जिला कलेक्टोरेट स्थित जिला खनिज शाखा, ग्राम पंचायत, जनपद व जिला पंचायत के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

खनिज अधिकारी ने बताया कि बोली में भाग लेने के इच्छुक आवेदकों को डिजिटल सिग्नेचर क्लास-3 साईनिंग एण्ड इनक्रिप्सन, बैंक खाता, मूल निवास, सर्टिफिकेट, पैन कार्ड, टिन नम्बर, जीएसटीएन, आधार कार्ड सहित आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *