जोहान्सबर्ग में खून से लाल हुई रात: अंधाधुंध गोलीबारी में 3 मासूमों समेत 11 लोगों की मौत, हमलावर फरार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

जोहान्सबर्ग में खून से लाल हुई रात: अंधाधुंध गोलीबारी में 3 मासूमों समेत 11 लोगों की मौत, हमलावर फरार

सोने की खदानों के पास बसी बस्ती में बरसी गोलियां, एक महीने में दूसरी बड़ी फायरिंग से दहशत

जोहान्सबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग शहर के पास एक बार फिर गोलियों की गूंज से दहशत फैल गई। अज्ञात बंदूकधारियों ने रिहायशी इलाके में अंधाधुंध फायरिंग कर दी, जिसमें 3 बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में मातम और भय का माहौल है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हमला जोहान्सबर्ग से करीब 40 किलोमीटर दूर बेकर्सडेल इलाके में हुआ, जो सोने की खदानों के पास बसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और घायलों ने बताया कि हमलावरों ने पीछे से अचानक गोलियां बरसानी शुरू कर दीं, जिससे लोगों को संभलने तक का मौका नहीं मिला।

एक महीने में दूसरी गोलीबारी, बढ़ी चिंता
यह घटना इसलिए भी ज्यादा चिंता बढ़ाने वाली है क्योंकि पिछले एक महीने के भीतर गोलीबारी की यह दूसरी बड़ी वारदात बताई जा रही है। इससे पहले भी इसी तरह की हिंसक घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए थे।

हमले का मकसद अब तक रहस्य
गौतेंग प्रांत की पुलिस प्रवक्ता ब्रिगेडियर ब्रेंडा मुरिडिली ने बताया कि फिलहाल हमले के पीछे की मंशा साफ नहीं हो सकी है। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और फरार हमलावरों की तलाश जारी है।

पीड़ितों के बयान से खुलासा
घायलों के अनुसार, हमलावरों की संख्या एक से अधिक हो सकती है। उन्होंने बताया कि गोलियां इतनी तेजी से चलीं कि लोग इधर-उधर भागने लगे, लेकिन कई लोग वहीं गिर पड़े।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस हाई अलर्ट पर है। इस दिल दहला देने वाली वारदात ने एक बार फिर दक्षिण अफ्रीका में बढ़ती हिंसा और सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *