यु.का. के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नगर में भव्य स्वागत…

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

युवा कांग्रेस नेता कृष्णा साहू के नेतृत्व में हुआ स्वागत

निर्मल अग्रवाल ब्यूरो प्रमुख मुंगेली

सरगांव- युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू चिभ का 23 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ आगमन हुआ वे इस दौरान छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों के दौरे पर रहे जंहा बिलासपुर आगमन के दौरान नगर पंचायत सरगांव में युवा कांग्रेस नेता कृष्णा साहू के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ राष्ट्रीय महासचिव पोको पाढ़ी व प्रदेश युवा कांग्रेश अध्यक्ष आकाश शर्मा उपस्थित रहे।

उदय भानू चिभ अपने इस स्वागत से अभिभूत नज़र आये उन्होंने कहा की यही हमारी असली ताकत है कि एक छोटे से नगर में भी कृष्णा साहू जैसे सक्रिय युवा आज पार्टी हित के कार्यो के लिए लगे हुए है ऐसे छोटे छोटे नगरों से निकले हमारे जांबाज सिपाही ही हमारी असली पहचान है।

युवा नेता कृष्णा साहू ने कहा कि एक राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपने छोटे से कस्बों के कार्यकर्ताओं को कीमती समय देना उनके हृदयस्पर्शी व्यवहार और कार्यशैली से अवगत कराता है उनके स्वागत पस्चात हमारे मनोबल में और अधिक वृद्धि और नव ऊर्जा का संचार हुआ है।

इस अवसर में पार्षद राकेश साहू , मुकेश साहू पूर्व एल्डरमैन, संजय साहू,दबेश साहू,टीकाराम यादव,मुकेश साहू,हेमंत साहू, संदीप साहू,रूपेश यादव, विक्की वर्मा,चमन वर्मा,छोटू साहू,अशोक यादव, गोकुल साहू,देव साहू, ,डेविड श्रीवास,बेदलाल,पिंटू,कृष्णा,कारण, डोमन,सागर, सैकड़ों संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *