तेज़ रफ्तार का कहर! NH-30 पर ट्रक ने कोटवार को रौंदा, मौके पर ही मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कवर्धा: जिले में हिट एंड रन की एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। रायपुर–जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-30) पर तेज़ रफ्तार ट्रक ने ग्राम कोटवार को बेरहमी से कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि कोटवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

 मृतक की पहचान

हादसे में जान गंवाने वाले कोटवार की पहचान दिलीप पात्रे के रूप में हुई है, जो अपने गांव में वर्षों से कोटवार के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही गांव में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया।

 घटना के बाद फूटा गुस्सा

हादसे से गुस्साए स्थानीय लोगों ने NH-30 पर चक्काजाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 पुलिस ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भेज दिया है।

 फरार ट्रक चालक की तलाश तेज

हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस

  • आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है,

  • ट्रक की पहचान और चालक की तलाश में जुटी हुई है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Comment

Leave a Comment