व्हाट्सएप ग्रुप से नंबर निकाल युवती को फंसाया, रेप और ब्लैकमेलिंग करने वाला गिरफ्तार

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

बलौदाबाजार। पुलिस ने शुभम वर्मा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने युवती से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग की। आरोपी पीड़िता को लगातार पैसे देने के लिए मजबूर कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, पीड़िता एक व्हाट्सएप ग्रुप की सदस्य थी, जिसमें आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर निकालकर संपर्क किया। धीरे-धीरे उसने मेलजोल बढ़ाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। जब पीड़िता मिलने से मना करती, तो आरोपी उसे धमकाता और वीडियो/फोटो वायरल करने की धमकी देकर पैसे मांगता।

पीड़िता की शिकायत पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 743/2025 के तहत धारा 64(1), 69, 308(2), 351(2) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया।

एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शुभम वर्मा को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और वीडियो/फोटो वायरल की धमकी देकर रुपए की मांग करने की बात स्वीकार की।

आरोपी को 19 सितंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई जारी है।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *