
मुंगेली-आज सीट वृद्धि हेतु युवा नेता धर्मेंद्र चतुर्वेदी के नेतृत्व में शासकीय एसएनजी कॉलेज मुंगेली के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा गया,मुंगेली के अग्रणी महाविद्यालय शासकीय एसएनजी में सभी विषयों की सीटें भर चुकी है ।
जो स्थानीय विद्यार्थी हैं वे बाहर जाकर अपना अध्ययन कार्य नहीं कर सकते सभी अपने-अपने स्थानी महाविद्यालय में रहकर अपना अध्ययन पूर्ण करना चाहते हैं।
महाविद्यालय में बीए प्रथम द्वितीय तथा तृतीय बी कॉम प्रथम द्वितीय तथा तृतीय एम ए और एम कॉम सीट वृद्धि हेतु ज्ञापन दिया गया, बीए में 200 सीट है जो भर जाता है और बहुत से छात्र-छात्राएं एडमिशन नहीं होने के कारण आगे का पढ़ाई नहीं कर पाते हैं।

जिनसे उनके भविष्य पर गहरा असर पड़ता है, छात्र नेता ने बताया अगर सीट वृद्धि नहीं होता है तो महाविद्यालय का घेराव किया जाएगा,जिसमें मुख्य रुप से युवा नेता धर्मेंद्र चतुर्वेदी ,मनोज सोनकर ,दिलेश्वर टंडन,खुमान, विजेंद्र पाल यादव,आदि भारी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
Author: Deepak Mittal










Total Users : 8162874
Total views : 8187482