एक ही बाइक पर बुझ गया पूरा घर! सड़क पर खड़ी पिकअप से टकराई बाइक, दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

Picture of Deepak Mittal

Deepak Mittal

कोंडागांव:  गुरुवार की रात कोंडागांव जिले में ऐसा खौफनाक सड़क हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। कोंडागांव–उमरकोट मार्ग पर भगदेवा चढ़ाव के पास मोटरसाइकिल सवार दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों की जान बचने का कोई मौका तक नहीं मिला।

अंधेरे में मौत बन गई सड़क पर खड़ी पिकअप

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क किनारे नहीं बल्कि मुख्य मार्ग पर ही एक पिकअप वाहन खड़ी थी। बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन (CG 06 GD 1942) का डीजल खत्म हो गया था, जिसके बाद चालक ने उसे वहीं छोड़ दिया। न तो कोई संकेतक लगाया गया और न ही कोई चेतावनी लाइट जल रही थी।

पीछे से टकराई बाइक, मौके पर ही मौत

इसी दौरान कोंडागांव से काम कर अपने घर लौट रहे दो युवक बाइक से आ रहे थे। अंधेरा होने की वजह से उन्हें सामने खड़ी पिकअप नजर नहीं आई और उनकी बाइक सीधे वाहन के पीछे जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

एक साथ उठीं दो चिताएं

हादसे में जान गंवाने वाले दोनों युवक ग्राम बेड़ा के निवासी और सगे भाई बताए जा रहे हैं। एक ही परिवार के दो बेटों की एक साथ मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को एंबुलेंस की मदद से कोंडागांव शासकीय अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर पिकअप चालक की लापरवाही समेत हादसे के सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है।

यह हादसा एक बार फिर सवाल खड़े करता है कि सड़क पर बिना संकेत खड़े वाहन कितने जानलेवा साबित हो सकते हैं।

Deepak Mittal
Author: Deepak Mittal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

October 2026
S M T W T F S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *